बेगूसराय के पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के 07 ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने मारी रेड।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
23 जनवरी गुरूवार की सुबह पटना से बिजनेस की टीम बेतिया के डीईओ रजनीकांत प्रवीण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वसंत विहार स्थित घर पर पहुंच कर बड़ी कार्यवाही की है। जहां से खाद की बोरी में बंद नक़द रुपए और गहने बरामद किए गए।
डीईओ रजनीकांत प्रवीण के विभिन्न ठिकानों से विजिलेंस टीम को लगभग 1 करोड़ 83 लाख नक़द कैश बरामद करने की खबर आ रही है। डीईओ और उनके परिवार के नाम पर पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में कई जमीनें/फ्लैट है जिनकी कुल कीमत ₹2,92,92,225/- मानी गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीईओ रजनीकांत प्रवीण के बेतिया स्थित श DEO कार्यालय के क्लर्क अंजनी कुमार के घर पर भी विजिलेंस की टीम पहुंची थी। लेकिन घर के सभी लोग फरार बताए जाते हैं।
विजिलेंस की टीम बगहा के वाल्मीकि नगर में भी डीईओ रजनीकांत प्रवीण के एक निजी स्कूल में छापेमारी कर रही है।
वहीं समस्तीपुर में डीईओ रजनीकांत प्रवीण के रिश्तेदार के घर पर भी छापेमारी चल रही है।










