इलाज के दौरान घायल युवक की मौत।
बीहट । बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की दोपहर पिपरा पटेल चौक के निकट एन एच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल पल्सर मोटरसाइकिल चालक का पटना में इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गया। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार तेघरा की तरफ से आ रही थी वही अज्ञात वाहन जीरो माइल की तरफ से जहां दोनों में टक्कर होने से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना बरौनी थाना को मिला जहां लक्ष्मी श्री गस्ती की गाड़ी से पुलिस के साथ वहां पहुंचकर घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया । मोबाइल से परिजनों को फोन किया गया तो पता चला बीहट नगर परिषद वार्ड न एक मालती निवासी नाथो पासवान का पुत्र हिटलर कुमार बताया गया। वहीं गंभीर स्थित को देखकर लाइफ लाइन बरौनी में भर्ती कराया गया।वहीं वेहतर इलाज हेतु पटना के निजि हॉस्पिटल भेज दीया गया जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं ।वही घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह वार्ड पार्षद राजाराम पासवान मनोज पासवान शंकर साह बिनोद साह अमरजीत कुमार पंकज कुमार आदि लोगों ने मृतक के परिजन को ढांढस दिलाई।









