Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak जीडी कॉलेज में छात्र-युवा पंचायत का किया गया आयोजन।

 जीडी कॉलेज में छात्र-युवा पंचायत का किया गया आयोजन।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


बिहार में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे प्रश्नपत्र लीक एवं 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ परीक्षा रद्द कर पुनः आयोजित करने की मांग को लेकर संयुक्त छात्र-युवा मोर्चा में AIYF,AISF,,NSUI,IYC,SFI,DYFI AISA सहित सभी वाम-जनवादी छात्र-नौजवान संगठनों द्वारा बेगूसराय के जीडी कॉलेज के दिनकर सभागार में संयुक्त रूप से छात्र-युवा पंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता AIYF के धीरेन्द्र कुमार,AISA के विशाल कुमार,NSUI के राज गौतम, SFI के देवदत्त वर्मा के अध्यक्ष मंडल ने किया वहीं मंच संचालन महिला नेत्री वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताज़वर ने किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए AIYF के बिहार राज्य संयुक्त सचिव शंभू देवा ने कहा कि वर्तमान समय में बिहार की डबल इंजन की सरकार छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसका उदाहरण 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली एवं इस सवाल को लेकर आंदोलित छात्रों पर दमन पूर्वक कार्रवाई है। यह सरकार गरीब घर के छात्र नौजवान जो अपना पेट काटकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और जब वह नौकरी की तलाश में परीक्षा देने के लिए जाते हैं तब प्रश्न पत्र लीक करा देती है। हम सभी छात्र युवा साथियों को इसके खिलाफ एकजुट होकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने की जरूरत है। वहीं DYFI के राज्य सचिव रजनीश कुमार ने कहा कहा कि राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जो यह छात्र-युवा पंचायत आयोजित किया गया है यह वर्तमान की निरंकुश तानाशाही सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली के कारण जिस छात्र सोनू ने आत्महत्या की वह आत्महत्या नहीं है, यह सांस्थानिक हत्या है। हमारी मांग है कि सोनू के परिजनों को पांच करोड़ रुपए मुआवजा मिलना चाहिए।  NSUI प्रिंस कुमार ने राजा कुमार  इस कार्यक्रम को AISF के जिला सचिव सत्यम भारद्वाज, बसंत कुमार,AISA के सोनू फर्नाज, DYFI के अजय कुमार, (युवा कांग्रेस) के बिहार प्रदेश के सोशल मीडिया कोर्डिनेटर  आदित्य  कुमार गोलू ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-युवाओं ने भाग लिया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom