समाजसेवी मोहन ठाकुर की 12 वीं पर महाभोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।
तेघड़ा , बेगूसराय
बरौनी प्रखंड अंतर्गत नुरपुर (महना) निवासी बरौनी रिफाइनरी पाइप लाइन से अवकाश प्राप्त समाजसेवी स्मृतिशेष मोहन राम ठाकुर के निधन उपरांत 12वीं महां भोज के अवसर पर उनके आवासीय परिसर में उनके याद में भजन गायक कन्हैया कुमार की अगवाई में श्रद्धांजलि शास्त्रीय संगीत तथा भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कमेटी के अलावे सभी प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारीयों तथा शांति भोज भोज में शामिल होने आए सगे संबंधियों क्षेत्रीय गण्यमान्य व्यक्तियों के अलावे स्थानीय लोग शामिल होकर होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बौद्धिक अध्यात्म का आनंद उठाया।
राष्ट्रीय नए महासभा के जिला अध्यक्ष सह स्मृति शेष मोहन ठाकुर के दामाद प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पु ने कहा कि धर्म पिता स्वर्गीय ठाकुर सरल और सहज व्यवहार के आध्यात्मिक एवं सामाजिक व्यक्ति दैहिक रूप से हमारे बीच उपस्थित रहे या ना रहे परंतु उनकी आत्मा और स्नेहिल स्वभाव का भाव हमेशा हमारे साथ रहेगा। उनके नाश्वर शरीर त्याग से बरौनी ही नहीं बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के सामाजिक जगत की अपूर्णिय क्षति हुई है । भजन गायक कन्हैया कुमार ने निर्गुण सहित धार्मिक भजनों से श्रोताओं को भाव विभोर करते हुए कहा कि स्वर्गीय ठाकुर इस पड़ाव में पहुंचने के बाद भी सामाजिक, संस्कृत ,धार्मिक एवं सांगठनिक कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाते थे। उनके संस्कार और परवरिश की वजह से ही आज उनके पुत्र मनीष कुमार सहित परिजन और कुटुंब कई प्रतिष्ठित पदों पर आसीन है। वे कुछ दिनों से बीमारी के चलते अपने प्रिय परिजनों व शुभचिंतकों को छोड़कर 28 दिसंबर को दुनिया को अलविदा कह गये। वे अपने पीछे भरे पूरे परिवार छोड़ गए। मौके मलकी चौरासी प्रमुख राजकुमार ठाकुर, जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, क्षेत्रीय सरदार रामशंकर ठाकुर सहित विभिन्न क्षेत्र के नेतृत्वकर्ता मौजूद थे।







