Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवड़िया दरगाह के प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवड़िया दरगाह के प्रधानाध्यापक को किया निलंबित।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेघड़ा राम उदय महतो के द्वारा 1 सितंबर 2024 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवड़िया दरगाह का स्थलीय निरीक्षण किया गया था, जिसमें कई तरह की त्रुटि पाई गई। साथ ही अनियमितता का भी पता चला। इसी के आलोक में विद्यालय प्रधानाध्यापक चंद्र कुमार को स्पष्टीकरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा किया गया था। उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय फुलवड़िया दरगाह के प्रधानाध्यापक चंद्र कुमार को बचाव पक्ष रखने का आदेश दिया गया था लेकिन उन्होंने अपना स्पष्टीकरण विभाग को समर्पित नहीं किया। इसी को लेकर प्रधानाध्यापक चंद्र कुमार को निलंबित करने का आदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने दिया। निलंबन अवधि में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बछवाड़ा  निर्धारित किया गया है। साथ ही इनके विरुद्ध प्रपत्र “क”का गठन भी करने का आदेश अलग से दिया जाएगा।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom