बीपीएससी परीक्षा रद्द करने को लेकर AIYF और AISF का प्रतिरोध मार्च
तेघड़ा/ बेगूसराय
8 जनवरी बुधवार को तेघड़ा एआईवाईएफ और एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अभिषेक कुमार और देव कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकला ।जिसमें एआईएसएफ के जिला सचिव सत्यम भारद्वाज ने सभा को संबोधित करते हुआ कहा कि यह सरकार में आए दिन पेपर लीक होते रहते है। छात्र कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करते हें। और जब एग्जाम हाल में जाते है उससे पहले प्रश्न पत्र लीक हो जाता है, बिहार की सरकार बीपीएससी चेयरमैन को पद से हटाए पुनः परीक्षा आयोजित करें।वही एआईवाईएफ अंचल सचिव अतुल अंजान ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार हमेशा छात्रों कर दुश्मन रहा है। उसी का नतीजा है हमेशा प्रश्न पत्र लिख होता है और जब छात्र आंदोलन करते हें तो उस पर लाठियां बरसाई जाती है 9 तारीख को बेगूसराय डीएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर नौजवान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चिंटू, अंचल अध्यक्ष अमरेंद कुमार, एआईएसएफके अध्यक्ष मो सिराज आदि छात्र नौजवान मौजूद थे।







