Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak निःस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित हुए वत्स सेवा समिति परिवार

निःस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित हुए वत्स सेवा समिति परिवार 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा , बेगूसराय पाटलिपुत्र की धरती पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित विशेष रक्तदान महाकुंभ में वत्स सेवा समिति परिवार को रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर काम करने को लेकर सम्मानित किया गया। वत्स सेवा समिति परिवार के सक्रिय सदस्य अतुल रोहित, अभिषेक शर्मा, शाश्वत सौरभ,संत प्रकाश और दीपक कुमार आदि  को यह सम्मान मिला।  आयोजक के द्वारा स्मृति चिन्ह ,प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर वत्स सेवा समिति परिवार के संस्थापक सदस्य रानी शर्मा  ने कहा कि यह पूरे टीम के लिए बेहद ही गौरव का क्षण है। हमारी टीम जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क और निःस्वार्थ भाव से 5 साल से सेवा प्रदान करते आ रही है। पूरी टीम के तरफ से इस विशाल और विशेष रक्तदान महाकुंभ में सम्मिलित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  रक्तदान सबसे बड़ा दान है। प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए। एक व्यक्ति में रक्त की कमी को दूसरे व्यक्ति के रक्त से ही पूरा किया जा सकता है।समिति को सम्मान मिलने के उपलक्ष में संस्था के सचिव रजनीश कुमार ने कहा कि गरीब असहाय और जरूरतमंदों की मदद के लिए संस्था अपने स्थापना वर्ष से काम कर रही है समय-समय पर विभिन्न आयोजनों के जरिए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। और संस्था के सदस्य रक्तदान को लेकर सदैव सक्रिय रहते हें। जब भी किसी जरूरतमंद  व असहायों को रक्त की जरूरत पड़ती है संस्था के  सदस्य रक्तदान कर उस कमी को पूरा करने का काम करते हें। संस्था ऐसी तमाम सदस्यों व लोगों की सराहना करती है । उन्होंने भरोसा दिया कि आगे भी संस्था रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेगी





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom