बेगूसराय जिलान्तर्गत तेघडा प्रखण्ड के फुलडिया एक पंचायत के वार्ड नंबर 04 निवासी स्व० फुलो साह जी की धर्मपत्नी हीरामणि देवी का कानू विकास संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता कानू समाज के चौरासी के सरदार अर्जुन साह ने किया तथा मंच संचालन मनटुन साह ने किया। मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० कैलाश महतो ,महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० पूनम आजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष उमा पंडित, जिलाध्यक्ष बुटन साह, युवा जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार, डा० हरिवंश साह, कौशल कुमार, पीताम्बर साह, उदेश्वर साह, अजय साह आदि नेताओ ने स्व० हीरामणि देवी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला। डा० आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस जाति में विधायक, सांसद और मंत्री होता है, उसका पचास फीसदी विकास होता है लेकिन जिस जाति का मुख्यमंत्री होता है उसी जाति का सर्वांगीण विकास होता है। वैश्य की आबादी अट्ठाइस फीसदी है, अपने ही वोट के बल पर हरेक प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है लेकिन वैश्य के भडुआ किस्म का नेता जो सम्पूर्ण वैश्य समाज के बूढा बच्चा जवान सभी को आलाकमान के हाथो बेचकर आलाकमान को मुख्यमंत्री बनाकर स्वंय विधायक सांसद और मंत्री बनकर सम्पूर्ण वैश्य समाज को कहरिया बनाकर रख देता है, जबतक भडुआ किस्म के तथाकथित दलाल का सामाजिक वहिष्कार नहीं होगा, वैश्य मुख्यमंत्री नही बन पाएगा। स्व० हीरामणि देवी के इकलौता पुत्र रामनंदन कुमार साह ने सभी अतिथियों का यथोचित सम्मान कर विदा किया।











