Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन का समय तय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारी पूर्ण

सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन  का समय तय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारी पूर्ण


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


 तेघड़ा अनुमंडलके विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों एवं शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों से की जा रही है। झंडोत्तोलन के स्थानों की साफ- सफाई और रंग- रोगन का कार्य को अंतिम रूप दिया गया है। शैक्षणिक संस्थानों में इस मौके पर आयोजित होन वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारियां पूरी कर ली गई है।दूसरी ओर अनुमंडल के विभिन्न सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन के लिए समय-सारिणी भी निर्धारित की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी के आवास से झंडोत्तोलन की शुरुआत होगी। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा निर्धारित की गई समय- सारिणी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर 8:30 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 9:00 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के आवास पर 9:25 बजे,  मनरेगा कार्यालय 9:35 बजे, वाणिज्य कर आयुक्त कार्यालय 9:40 बजे, प्रखंड कार्यालय 9:45 बजे, प्रखंड पंचायत समिति कार्यालय 9:47 बजे,  बाल विकास परियोजना कार्यालय 9:50 बजे, अनुमंडल पत्रकार संघ कार्यालय 9:55 बजे, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय 10:00 बजे, अग्निशमन कार्यालय 10:02 बजे, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय 10:05 बजे, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र 10 7:00 बजे, प्रखंड पशु चिकित्सा कार्यालय 10:10 बजे, नगर परिषद कार्यालय तेघड़ा 10 :15 बजे , अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा 10:20 बजे, तेघड़ा थाना 10 25 बजे  , निबंधन कार्यालय 10:35 बजे, गौशाला समिति तेघड़ा 10:40 बजे, नगर परिषद कार्यालय बरौनी 10:50 बजे। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद द्वारा विभिन्न संस्थानों के प्रमुखों को निर्धारित समय पर झंडोतोलन करने का निर्देश दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom