Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प

 कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर चलने का लिया संकल्प


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


राष्ट्रीय नाई महासभा प्रखंड सैलून समिति की ओर से  तेघड़ा गौशाला में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती शनिवार को मनाई गयी। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा के जिला उपाध्यक्ष राम बालक ठाकुर ने किया जबकि संचालन तेघड़ा सैलून समिति के अध्यक्ष सुदामा ठाकुर ने की।

इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाई महासभा के पूर्व प्रखंड सचिव सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पद से सेवा निवृत राम लगन ठाकुर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की महानता को याद किया जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था । उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर ने ईमानदारी से मुख्यमंत्री पद का दायित्व निभाया और गरीबों के बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के सचिव नकुल ठाकुर एवं उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जीवन भर राजनीति को जन सेवा के रूप में अपनाए और गरीबों एवं वंचितों को समाज की मुख्य धारा में लाने का काम किया । अर्जुन ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों, शोषितों एवं पीड़ितों के आवाज थे उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी आम लोगों की सेवा में लगाया । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और उनके कार्यों को करते हुए उनके मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को सराहा और यह सुनिश्चित किया कि उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर समाज में समानता, भाईचारे और विकास की दिशा में काम करेंगे। मौके पर बारह गावा  सरदार रामविलास ठाकुर, शंभू ठाकुर ,मिथिलेश ठाकुर ,संजय ठाकुर ,सुजीत ठाकुर ,लक्ष्मण ठाकुर ,मनोज ठाकुर ,कुशेश्वर ठाकुर, संतोष ठाकुर के अलावे भारी संख्या में पूरे प्रखंड एवं सैलून समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom