मतदाता दिवस पर बीएलओ सम्मानित: लोकतंत्र को मजबूत करने को दिलाया गया संकल्प
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
प्रखंड मुख्यालय के अटल कलाम भवन में 25 जनवरी शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अनुमंडल एवं प्रखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर निर्वाचन संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने 50 बीएलओ को सम्मानित किया गया। वही लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। अनुमंडल निर्वाचि पदाधिकारी सह एसडीओ राकेश कुमार ने बताया तेघड़ा विधानसभा निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य पूर्ण निष्ठा व समर्पण से किए जाने के फलस्वरूप उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 कार्मिकों को प्रशस्ति प्रमाणपत्र एवं कैप देकर सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही कर्मियों एवं ग्रामीणों के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली । डीसीएलआर चंदन कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है यह दिन हमारे लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बीडीओ राकेश कुमार ने मतदान दिवस मनाए जाने के उद्देश्य बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है ताकि वह सही प्रतिनिधियों का चयन कर सके और देश के विकास में योगदान दे सके। वहीं मुखिया अनुराग प्रताप सन्नी ने कहा कि मतदान एक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है हमें सभी को अधिकार और कर्तव्य की जानकारी देना है।
*इन्हें किया गया सम्मानित*
सुबोध कुमार ,पवन कुमार यादव ,धर्मेंद्र महतो ,चंदन कुमार ,दिवाकर ठाकुर ,मोहम्मद फारूक ,संतोष कुमार ठाकुर, साजन कुमार शर्मा ,दिनेश कुमार राय ,मोहम्मद शमशाद आलम, अजीत कुमार सिंह ,लाल बहादुर राय, रंजीत कुमार मिश्रा ,विनोद कुमार ,श्याम कुमार, सरिता कुमारी, सरोज कुमार सहित 50 की संख्या में बीएलओ सम्मानित हुए। मौके पर निर्वाचन कार्यालय के अमामुल हक ,रवींद्रनाथ पाठक आदि मौजूद थे।



