*संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में 76वें गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया I*
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में 76 वें गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव श्री रामबली सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय की प्रेसिडेंट श्रीमती लक्ष्मी कुमारी, ट्रस्टी हरे राम राय एवं संजय राय थे।
कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत विद्यालय के सचिव श्री रामबली सिंह, प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ विनय ओझा, उप प्राचार्य श्री संजीव कुमार मिश्रा, श्री हरे राम राय, श्री संजय राय एवं वरिष्ठ शिक्षक राम कुमार मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन के साथ हुआ। मंच संचालन विद्यालय की छात्रा कृत्तिका कुमारी और लक्ष्मी कुमारी के द्वारा सयुंक्त रुप से किया गया I साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति के साथ देश की आन, वान और शान का प्रतीक तिरंगा को सलामी दिया । मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा झंडा गीत के साथ विद्यालय के भाभा, रमन, न्यूटन एवं डार्विन हाऊस के बच्चों ने शारीरिक शिक्षक राम प्रवेश के नेतृत्व में बारी-बारी से परेड के साथ-साथ आकर्षक एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र के अक्षुण्ण एकता और समर्पण का प्रतीक तिरंगा को सलामी दिया ।
उसके बाद देश भक्ति से सराबोर विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति, गीत, संगीत और भाषण की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यालय के सचिव श्री रामबली सिंह ने अपने संबोधन में कहा शिक्षा सिर्फ नौकरी पाने का उद्देश्य नहीं बल्कि अपनी सभ्यता और संस्कृति से अलंकृत होना अनिवार्य है। वही प्राचार्य डॉ विनय ओझा ने कहा - जरूरत है बड़े स्वप्न के साथ शिक्षित हो, कठिन परिश्रम और अपना बहुमूल्य योगदान देकर अपने देश को समर्पण आपसे सेवा करने की।
मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने् कहा - अभिभावक ने जिस तरह विद्यालय पर विश्वास कर सहयोग और समर्थन दिया, इसके लिए वे हमेशा अभिभावक के विश्वास पर खड़े उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं I
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक एवं प्राचार्य द्वारा वर्ग के क्रिया-कलाप, हाउस बोर्ड अलंकरण और वर्ग टॉपर के आधार पर भाभा हाऊस के इनचार्ज प्रेम कुमार मुरारी (शिक्षक) और प्रियांशु कुमार (छात्र हाऊस कप्तान) को प्रथम तथा डार्विन हाउस के इनचार्ज त्रिपुरारी कुमार सिंह (शिक्षक) और आर्यन कुमार (छात्र हाउस कप्तान) को द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए नवाजे गए I साथ ही सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी जैसे - विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री सुरेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, श्री राम पुनीत राय, रंजीत कुमार, रंजन कुमार, अविनाश कुमार मिश्रा, भीम कुमार, कंचन कुमारी, प्रेम माधुरी, प्रीति प्रिया, प्रफुल्ल कुमार, पवन कुमार मिश्रा, राज किशोर कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, सौरभकुमार, विकास कुमार आदि।







