Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

 हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।


76 वां गणतंत्र दिवस प्रखंड भर में हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने आवास और अनुमंडल कार्यालय  में ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने प्रखंड कार्यालय में वहीं प्रखंड पंचायत समिति कार्यालय तेघड़ा में प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य,अनुमंडल पत्रकार संघ में संघ के अध्यक्ष शशि भूषण भारद्वाज, अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण, तेघड़ा थाना में थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार, गौशाला प्रांगण में गौशाला समिति के पदेन अध्यक्ष एसडीओ राकेश कुमार , राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक चिन्मयानंद, सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय में अध्यक्षा नीलम देवी, संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में सचिव रामबली सिंह ने झंडो तोलन किया । वही अनुमंडल एवं प्रखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रखर मुख्यालय के परागण में गणतंत्र दिवस पर समारोह आयोजित की गई। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम , रंगोली, फूड फेस्टिवल, विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन को आंगनबाड़ी सेविका, जीविका कर्मी , शिक्षक, एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम को आकर्षक बनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के 25 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत मंत्रमुग्ध कर देने वाली झांकियां, गीत, नाटक,नृत, भाव नृत्य, आदि की प्रस्तुतियां दीं।


अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने  76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों , शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद दिलाने के साथ ही संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस विशेष है क्योंकि हम भारतीय संविधान की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर रहे हें। 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान अंगीकृत हुआ, और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। यह 75 वर्षों का सफर केवल समय का नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक और सामाजिक प्रगति का गवाह है। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान अनुमंडल सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ओणम कुमारी,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार,अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार, प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान, सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य, शिक्षा विभाग के परियोजना प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद, गौशाला समिति के उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद रौशन,  पत्रकार संघ के अनुमंडल अध्यक्ष शशि भूषण भारद्वाज, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा, भाजपा नेत्री शालिनी देवी, भाकपा नेता रविंद्र कुमार, जदयू नेता देव कुमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक राय, प्रमुख प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, संजय कुमार, दिलीप कुमार सहनी, वेद प्रकाश, अनिल रजक, विजय कुमार, खालिद हुसैन अंसारी, नवीन कुमार, रंजीत कुमार शर्मा, संजीत कुमार, कृष्णदेव पंडित,नवल किशोर सुमन, वेद प्रकाश, मोहम्मद सऊद आलम, शंभू प्रसाद सिंह, मंजर सायन, अनिल चौधरी, नवल किशोर सुमन, अरुण कुमार राम, शिक्षक रंजीत कुंवर , उप प्रमुख गुड़िया देवी, पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार, अनुज कुमार, प्रतिनिधि रमेश पंडित, बिंदु देवी स्वच्छता पर्यवेक्षक राम प्रवेश ठाकुर के अलावे बड़े पैमाने पर सामाजिक एवं राजनीतिक सरोकार से जुड़े लोग शामिल हुए।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom