Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak सावित्री देवी बालिका मारवाड़ी उच्च विद्यालय में मना गणतंत्र दिवस

 सावित्री देवी बालिका मारवाड़ी उच्च विद्यालय में मना गणतंत्र दिवस 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

नगर के सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय तेघड़ा में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की अध्यक्षा नीलम देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया।  इस अवसर पर छात्रों ने देश भक्ति गीत  केसरिया भारत प्रस्तुत किया ।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने अपनी कला की जोहर दिखाई जसमे देश भक्ति से जुड़ी लघु नाटक के साथ साथ एक से बढ़कर एक गीत व संगीत की प्रस्तुति देकर लोगों को देश भक्ति में लीन कर दी।


स्कूली छात्राओं द्वारा देशभक्ति से जुड़ी एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां खूब तालियां बटोरी। विशेष रूप से वंदे मातरम पर प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। अध्यक्षा  नीलम देवी ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमारे संविधान की महानता और देश की एकता का प्रतीक है।

हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजन में प्राचार्या नूतन कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन गैलेक्सी कान्वेंट के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की अध्यक्षता ने बताया कि 2021 में उन्होंने अध्यक्ष का प्रभार ग्रहण किया इन 5 वर्षों के अंदर विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप विद्यालय को स्थापित किया है जो तेघड़ा अनुमंडल के लिए एक मॉडल स्वरूप है।

उन्होंने बताया कि मार्च माह में विद्यालय में सेवा दे रहे सभी कर्मियों का वेतन वृद्धि और एक बेहतर प्रोग्राम हाल के साथ ही अन्य शैक्षणिक आधुनिक सुविधा मुहैया करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर सचिन रश्मि कालोठिया, मधु अग्रवाल, मधु शर्मा, राधा देवी, संतोष राज करिया आदि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom