किरण नेत्रालय सेवा समिति फूलवड़िया बरौनी में मुफ़्त आँख जाँच शिविर में 250 लोगों से अधिक की हुई आँख जांच
बरौनी नगर परिषद बरौनी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड -5 के तेघड़ा बरौनी रोड स्थित किरण नेत्रालय सेवा समिति फूलवड़िया बरौनी में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेत्रालय के निदेशक सह आँख रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँती मुफ़्त आँख जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बरौनी, बारो, बीहट, तेघड़ा, बछवाड़ा, अमरपुर, सिमरिया, किरतौल, पकठोल, आलापुर, गौड़ा समेत स्थानीय व दूर दराज से सैकड़ो महिला पुरुष पहुंचे और अपनी अपनी आँखों की जांच कराई. इस सम्बंध में डॉ अजीत ने बताया कि 250 से अधिक लोग शिविर में पहुंचे जिनका बारी बारी से आँखों की जांच, चश्मा जांच किया गया. ज़रूरतमंद लोगों को दवा भी दी गई. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी के अवसर पर इस तरह का शिविर लगाया जाता है ताकि जो व्यक्ति पैसे की कमी रहने के कारण अपनी आँखों की जांच नहीं करवा पाते हैँ वैसे लोग इस शिविर में पहुंचकर अपनी आँखों की जांच करवा लेते हैँ. इस शिविर में नेत्रालय के ओप्टोमेट्रीस्ट व अन्य कर्मियों का सहयोग रहा





