गणतंत्र दिवस पर पिपरा दोदराज राज पंचायत में ग्राम सभा आयोजित
* पिपरा दोदराज पंचायत ने लिया विकास का संकल्प
* गणतंत्र दिवस पर ग्राम सभा में हुआ ऐतिहासिक निर्णय
* आत्मनिर्भरता और स्वास्थ्य पर दिया जोर
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघरा प्रखंड स्थित पिपरा दोदराज पंचायत में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ग्राम विकास योजना को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने शिक्षित होने, स्वस्थ रहने और कुपोषण से मुक्ति के लिए शपथ ली।
मुखिया नीरज प्रभाकर के नेतृत्व में आयोजित इस ग्राम सभा में मुख्य रूप से आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य ग्राम पंचायत बनाने पर जोर दिया गया। ग्राम सभा में पिरामल फाउंडेशन, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्थानीय युवा, मीडियाकर्मी और अध्यात्म गुरु समेत लगभग 300 ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्राम सभा ने आने वाली पीढ़ी के लिए एक हंसता-खेलता और सक्षम पंचायत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक अभियान चलाने का निर्णय लिया।
मुखिया नीरज प्रभाकर ने कहा कि आपसी समन्वय से हम अपने पंचायत को सक्षम बनाएंगे,
पिरामल फाउंडेशन के दीपक मिश्रा ने ग्रामीणों को
शपथ दिलाई एवं अर्पित पाल ने आगामी 10 फरवरी से घर घर फाइलेरिया को रोकने हेतु दवा खिलाई जाएगी इसकी जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारी ने कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने की जानकारी दी।
आज ग्राम सभा में ग्रामीणों ने खुल कर ग्राम विकास पे चर्चा की।







