भारत रत्न की मांग को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को बेगूसराय स्थित पन्हास गार्डन में परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार ,समाजसेवी हेमंत कुमार एवं समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर की अगुवाई में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने हस्ताक्षर भी किया। मौके पर मौजूद विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की अहम भूमिका रही है। श्री बाबू के 10 वर्षों के शासन काल में बिहार में उद्योग, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, कला व सामाजिक क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य हुए।
केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजने की दिशा में पहल करेगी बिहार सरकार
उन्होंने आजाद भारत की पहली रिफाइनरी- बरौनी ऑयल रिफाइनरी, आजाद भारत का पहला खाद कारखाना- सिन्दरी व बरौनी रासायनिक खाद कारखाना, एशिया का सबसे बड़ा इंजीनियरिंग कारखाना-भारी उद्योग निगम (एचईसी) हटिया, देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट-सेल बोकारो, बरौनी डेयरी, एशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड-गढ़हरा, आजादी के बाद गंगोत्री से गंगासागर के बीच प्रथम रेल सह सड़क पुल-राजेंद्र पुल, कोशी प्रोजेक्ट, पुसा व सबौर का एग्रीकल्चर कॉलेज, बिहार, भागलपुर, रांची विश्वविद्यालय स्थापित किया। बिहार को देश की दूसरी सबसे बेहतर अर्थव्यवस्था बताया था। श्रीबाबू ने बिहार को विकसित बिहार बनाने का काम किया। श्री बाबू को भारत रत्न मिले, इसके लिए बिहार विधानसभा में आवाज उठाई गई। सरकार के द्वारा सकारात्मक जवाब मिला है परन्तु हम सभी बिहारवासी और श्रीबाबू को चाहने वाले चाहते हें । कि बिहार सरकार जल्द से जल्द इसकी अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजे। समाजसेवी व राज वाटर पार्क के प्रबंधक हेमंत कुमार ने कहा कि बिहार विकास में डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की अहम भूमिका रही। उन्हीं के रखे गए आधार और खींची गई बड़ी लकीर पर बिहार विकसित होने की राह पर चल रहा है।समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर ने कहा कि श्रीबाबू की कर्मभूमि बेगूसराय रही है। इसके बावजूद डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की दिशा में सरकार सजगता नहीं दिखाती है तो सड़क पर भी उतरने का काम किया जाएगा। मौके पर धनकु जी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभय कुमार उर्फ सार्जन सिंह, मनीष कश्यप, सतीश सिंह, मेनका रमण, रोहित कुमार, विधान परिषद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा,मुखिया चंद्रभूषण सिंह, मुखिया रमेश सिंह, मुखिया राजेश कुमार, वरीय अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट मृणाल माधव, पंकज राय जेडीयू यूवा जिला अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत राय, दीपक कुमार, मुखिया बंटू सिंह , कौशल किशोर सहित दर्जनों मुखिया, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।


