Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak 105 वर्षीय मां लखपति देवी की 13 वीं चौरासी महां भोज पर शोक सभा का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

 105 वर्षीय मां लखपति देवी की 13 वीं चौरासी महां भोज  पर शोक सभा का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा दो मरसैती  ठाकुरबारी टोला निवासी सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पिता चमरू ठाकुर की   105 वर्षीय दादी स्मृति शेष लखपति देवी की 13वीं चौरासी 

 महा भोज आयोजन के अवसर पर 24 जनवरी शुक्रवार को उनके मरसैती आवासीय स्थल पर

श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उनके तैलचित्र पर स्थानीय एवं जिले के राष्ट्रीय नाई महासभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू  ने किया।

मौके पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पप्पू  ने कहा कि स्मृति शेष माता लखपति देवी ने समाज सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। उनके निधन से समाज और संघ को झटका लगा है। ये पुरे परिवार एवं समाज को जोड़कर रखती थी। उनके पुत्र चमरू ठाकुर एवं बड़े पौत्र सब इंस्पेक्टर विकास कुमार एवं रोहित कुमार इंजीनियर ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली पुत्र और पौत्र हूं जो माता और दादी के रूप में प्रेम प्रकृति का अनुपम वरदान मुझे मिला 

 वे समाजसेवी एवं धर्मपरायण महिला थी। उनके कुशल नेतृत्व में ही आज पूरे परिवार और समाज एक सूत्र में बंधे हुए हें।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय नए महासभा के राज्य उपाध्यक्ष प्रोफेसर श्रीकांत ठाकुर ने माता जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय लखपति देवी स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी एवं मृदुभाषिणी महिला थी। वे एक सफल गृहिणी के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती रही थी। उन्होंने अपना जीवन अंतिम घड़ी तक समाजसेवा में व्यतीत किया। यही कारण रहा कि वे बजलपुरा  और मरसैती ग्राम में खास के साथ-साथ आम के बीच भी काफी लोकप्रिय रही। मौके पर लखीसराय जिला कमेटी के शिक्षक राम लखन ठाकुर, जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर, कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, रामबालक ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, प्रखंड चौरासी सरदार राजकुमार ठाकुर, बारहवां सरदार रामविलास ठाकुर, संगठन सचिव प्रोफेसर सुभाष चंद्र नागमणि, राज्य प्रतिनिधि उमानंद ठाकुर, संरक्षक मंडल के रामदास ठाकुर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत राम लगन ठाकुर, बरौली प्रखंड अध्यक्ष सह अधिवक्ता अशोक कुमार ठाकुर,शिक्षक विकास कुमार सन्नी , शिक्षक देवानंद कुमार, सरदार राम संकर ठाकुर, मंगल ठाकुर, कैलाश ठाकुर, मदन ठाकुर, सदन ठाकुर,सुदामा ठाकुर, धनु ठाकुर सहित

अन्य लोगों ने

ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

 श्रद्धांजलि सभा में स्व. लखपति देवी के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom