Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak भहटीएलएम मेलाः प्रतिभा मॉडल का किया प्रदर्शन

 टीएलएम मेलाः शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा मॉडल का किया प्रदर्शन


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

राजकीय जेके प्लस टू उच्च विद्यालय बरौनी संकुलाधीन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय केलाबाड़ी में शुक्रवार को टीएम मेला सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस में मध्य विद्यालय बरौनी, संस्कृत प्राथमिक विद्यालय बरौनी एवं प्राथमिक विद्यालय छड़की आदि कि शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने 

   संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में भाग लिया।  शिक्षकों ने विभिन्न विषयों के कई अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शन कर मन मोह लिया। स्टॉल पर लगे शिक्षण अधिगम सामग्री का अतिथियों ने निरीक्षण कर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की मेहनत को सराहा। टीएलएम मेला में  मुख्य अतिथि के रूप में अखंड साधन सेबी गुलाम नबी की मौजूदगी व संकुल संचालक अजीत कुमार ,संकुल समन्वयक नवल किशोर सुमन के संयुक्त नेतृत्व में मेला संपन्न हुआ। मौके पर मध्य विद्यालय बरौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश सिंह, संस्कृत प्राथमिक मध्य विद्यालय बरौनी के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, एवं छड़की  प्राथमिक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौतम कुमार के मौजूदगी में प्रदर्शनी को सफल बनाया गया। प्रदर्शनी प्रस्तुत टीएम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय केलाबाड़ी का जलवा अब्ल रहा, मध्य विद्यालय बरौनी एवं प्राथमिक विद्यालय छड़की का द्वितीय स्थान एवं संस्कृत प्राथमिक विद्यालय बरौनी का तृतीय स्थान रहा ।शिक्षकों ने विभिन्न विषयों की अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए कई उपकरणों का प्रदर्शन कियाा। 

 संकुल संचालक नवल किशोर सुमन ने बताया कि अपने सामग्रियों के माध्यम से ऐसा प्रयास करते हैं कि छात्रों में जल्द से जल्द विषय की समझ बने। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्क्रमित मध्य विद्यालय केलाबाड़ी के शिक्षक बैजनाथ साह, सीमा कुमारी ,ललन कुमार, साजन कुमार ,अनिल कुमार, संजू कुमारी ,पल्लवी कुमारी एवं अन्य विद्यालय की शिक्षकों ने सहभागिता दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom