इंग्लिश एकेडमी स्कूल ने अपना पांचवा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
जिले के तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र नॉलेज इंग्लिश एकेडमी स्कूल ने अपना 5वां वार्षिकोत्सव के साथ ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस जंयती मनाया । समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर महिला आयोग के पूर्व सदस्या रीना चौघरी व विशिष्ट अतिथि के रूप मे शिक्षाविद डा.सच्चिदानंद पाठक व बरौनी नगर परिषद उप चैयरमैन नेहा मेहता हुए मौजूद वही सम्मानित अतिथि के रूप मे देवनिति राय ने शिरकत किए । कार्यक्रम की शुरूआत सभी अतिथि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित के साथ कार्यक्रम की शरूआत की. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को बहुत ही यादगार बना दिया। छात्र-छात्रा ने एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य करके दर्शकों का मन लुभाया। कई छात्र - छात्राओं ने ड्रामा, नाटक प्रस्तुत करके समाज के लोगों को जागरूक किया. पर्यावरण, पेड़ बिजली बचाओ जैसे संदेश संगीत और नाटक के माध्यम से छात्र - छात्राओं ने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान विघालय के निदेशक ने हर झेत्र मे बेहतर करने बालो को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया।
जिसमे डान्स के झेत्र मे समस्तीपुर के श्रावणी सुगंधा शिझा के झेत्र मे डॉ.मो. मुस्तफिज व कंटेंट क्रिएटर
के रूप मे राकेश पाठक को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रीना चौघरी ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है. शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देनी चाहिए। वही शिक्षाविद सचिदानंद पाठक ने संबोधित करते हुए कहा जिस तरह इस विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. ऐसे में लगता है कि शिक्षक और छात्र काफी मेहनत करते हैं आगे उन्होंने कहा शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक रजनीश कुमार चौघरी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट सहित अन्य उपकरण के माध्यम से उनकी पढ़ाई कराई जा रही है। मौके पर सभी अतिथियों व पत्रकारों को विद्यालय प्रबंधक व प्राचार्य निक्की कुमारी ने अंगवस्त्र ,मोमेंट व बैग प्रदान कर सम्मानित किया।विद्यालय के प्रबंधक रजनीश कुमार चौघरी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन भीम कुमार के द्वारा किया गया।
इस मौके पर विघालय शिक्षिका रूबी प्रवीण, फुल मिस, खुशबू मैम,मिट्ठू मिस,हर्षिता मिस, रूपाली,रोमन,निन्नू,अंकिता,आरतीआमिर सहित गणमान्य राजीव सिंह,अविनाश कुमार, राजेश श्रवण , राहुल, सुरेंद्र रजक ,रणवीर सहित अभिभावक व सैकड़ो की संख्या मे बच्चे मौजूद थे।



