Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

 जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी  गुरुवार को कांग्रेस भवन तेघड़ा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। नेताजी के जयंती पर सभी कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि नेताजी ओजस्वी भाषण से देश के आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई । प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए लोगो को एक होकर स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। आजाद हिन्द फौज की स्थापना करने के पीछे उनका मकसद रहा था कि साम्राज्य वादी अंग्रेजी हुकूमत को सिर्फ सत्याग्रह के साथ हम नहीं हटा पाएंगे, इस लिए युवाओं से आवाह्न किया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा के जय घोष के साथ अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध हुंकार भरते हुए अपनी अतुलनीय सहभागिता निभाई। वहीं कांग्रेस सेवा दल के जिला कार्यकारी मुख्य संगठन सरोज पासवान ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने कहा था कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए दोनों तरह के दल की आवश्यकता पड़ती है जहाँ नरम होना है वहा नरम और अगर जब लगता है नरम हो कर कार्य सिद्धि में विलंभ हो रही है वहीं पर गर्म विचारधारा की अति आवश्यता पड़ने लगती है, जिसका निर्वाहन भारत के वीर सपूत नेताजी बोस ने मरते दम तक निभाया । मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव राजीव रंजन सिंह। जिला सचिव रवि रंजन कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार,नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा, रामबाबू साह, पिंकू सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom