*उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर के बच्चे कर रहे 26 जनवरी की तैयारी दिनकर कला भवन में लेंगे हिस्से*
*गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है*।
*सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए बच्चों ने पूरी ताकत झोंक रखी है दिनकर कला भवन बेगूसराय में प्रस्तुति को लेकर मध्य विद्यालय कैलाशपुर के बच्चे काफी मेहनत कर रहे हैं । विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण दास ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है उन्होंने उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय का वातावरण काफी सकारात्मक बनता है साथी ही बच्चों में पढ़ाई की लालसा बढ़ती है* ।
*कला शिक्षक उपेंद्र चौधरी ने बताया कि स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है उन्हें थोड़ी सी सुविधा मिलने पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं उन्होंने बताया कि* *26 जनवरी को दिनकर कला भवन बेगूसराय में बच्चों के द्वारा झिझिया नृत्य की प्रस्तुति बहुत ही बेहतर होगा जिसकी तैयारी चल रही है*।
*इस कार्यक्रम में मौसम कुमारी ,मुन्नी कुमारी ,सीता कुमारी, शिवानी कुमारी ,गुड़िया कुमारी, रूचि कुमारी, रीना कुमारी एवं प्रतिभा कुमारी भाग ले रही है* ।
*इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक सज्जन कुमार शर्मा ,राजहंस कुमार, मृत्युंजय, अभय शंकर आर्या, प्रेम कुमार ,राज किशोर कुमार, दिलीप कुमार, दिनेश कुमार एवं शिक्षिका आभा कुमारी, अमिता कुमारी ,इंदु कुमारी, सुनीता कुमारी एवं लता कुमारी काफी मेहनत कर रहे हैं*।


