Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak संकुल स्तरीय टीएम मेल सह प्रतियोगिता आयोजित।

 संकुल स्तरीय टीएम मेल सह प्रतियोगिता आयोजित। 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

प्रखंड अंतर्गत  उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पिढ़ौली  में टीएलएम सह विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय पिढौली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजितपुर पिढ़ौली सहित संकुलाधीन सभी विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन संकुल संचालक मोहम्मद खालिद हुसैन अंसारी तथा संकुल समन्वयक शंभू प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। विज्ञान सह टीएलएम प्रदर्शनी में शिक्षकों ने विज्ञान, कला व अन्य कई प्रकार के प्रदर्शशनी लगाए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के द्वारा प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। संकुल संचालक मोहम्मद खलील हुसैन  अंसारीने बताया कि यह विज्ञान सह टीएलएम प्रदर्शनी संकुल स्तर से लगाई गई है।  मुख्य अतिथि के रूप में बीआरपी शुभम कुमार, माध्यमिक विद्यालय दुलारपुर के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय आधारपुर ताजपुर के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम, प्रधानाध्यापक मोहम्मद सऊद आदि ने प्रतिभागियों को मनोबल बढ़ाया। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत कुमार राय, मुकेश कुमार झा, शंभू कुमार के अलावे अन्य शिक्षकों की भूमिका रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom