जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
महिला अमरपुर की टीम ने सिमरिया 42-29 से हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीँ जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बरौनी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अमरपुर परिसर में एक दिवसीय महिला कबड्डी मैच सिमरिया और अमरपुर के बीच खेला गया।वहीं अमरपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाये रखा और 42-29 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया।मैच के मुख्य अतिथि नगर परिषद बीहट के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान किया। विजेता टीम के खिलाड़ी मनीषा कुमारी को मैच का सर्वश्रेष्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री कुमार ने शानदार विजेता टीम के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई व शुभकामना दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पराजित टीम का भी हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल हार जीत का हिस्सा है। बेहतर प्रदर्शन व खेलने के लिए संकल्पत रहें। सफलता आपके पास होगी। इस खेल के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराये। मेरी शुभकामना आपके साथ है।साथ ही आयोजक मंडल के प्रति आभार जताया। इस तरह के आयोजन से बेटियों की प्रतिभा निखरती है।मौके पर जितेंद्र कुमार, अमित ठाकुर,गौतम कुमार, सत्यम कुमार विजेता टीम के कोच मिथिलेश कुमार, रेफरी विपुल कुमार, सोनू कुमार सहित दर्जनों दर्शक मौजूद थे।


