Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak लिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करना ही बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य है : चिन्मयानंद छात्राओं के बीच पाठ सामग्री वितरण कर छात्राओं को किया गया जागरूक

 बालिकाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करना ही बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य है : चिन्मयानंद


छात्राओं के बीच पाठ सामग्री वितरण कर छात्राओं को किया गया जागरूक 

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रखंड के  राष्ट्रीय उच्च इंटरमीडिएट विद्यालय तेघड़ा में विद्यालय की छात्रों के बीच राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर बालिकाओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की ओर से बालिकाओं को पाठ्य सामग्री दी गई। प्रधानाध्यापक चिन्मयानंद ने कहां की एक शिक्षित बेटी न केवल दो पीढ़ियों को प्रगति की राह दिखाती है बल्कि अपने परिवार, समाज और देश का नाम भी रोशन करती है। उन्होंने बालिकाओं को संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए छात्रों को निर्भीक होकर शिक्षा प्राप्त करने का संदेश दिया। साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि आज बच्चियों के लिए अवसरों की कमी नहीं है, सिर्फ इच्छाशक्ति व मेहनत लगन की आवश्यकता है। मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं  ने भी बालिका दिवस पर छात्राओं को जागरूक किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom