गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी को होगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
प्रखंड मुख्यालय तेघड़ा के सामने संचालित उज्जवल जीवन हॉस्पिटल के द्वारा गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या 25 जनवरी शनिवार को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में आधे दर्जन से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा दे सकेंगे। अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर संजीव कुमार के अनुसार शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस शिविर में बेगूसराय के न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर मनीष कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रद्धा कुमारी, जनरल फिजिशियन एवं सर्जन डॉक्टर उमेश कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ महमूद आलम, हड्डी जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रजनीकांत रोशन, स्त्री एवं प्रसौती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरिता कुमारी एवं जनरल फिजिशियन एवं सर्जन डॉक्टर गणेश कुमार चौधरी सहित कई अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर मरीज की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा मरीजों की जांच के साथ-साथ स्वस्थ जीवन के लिए रोगियों के लिए परामर्श भी दिए जाएंगें। इस दौरान विभिन्न बीमारियों के कारण और उसके समाधान पर भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह शिविर आम जनता के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। मौके पर उपस्थित विधान परिषद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की वजह से लोग नियमित इलाज नहीं कर पाते हें। जिसका दुष्परिणाम काफी घातक होता है। कोई अस्वस्थ या बीमार नहीं रहे इसलिए उज्जवल जीवन हॉस्पिटल तेघड़ा पिछले तीन वर्षों से महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय पर्व के मौके पर फ्री में चिकित्सा शिविर का आयोजन करते आ रही है।


