युवा देश की शक्ति होता है : रेल डीएसपी। बरौनी
दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के द्वारा आयोजित शहीद दिनेश प्रसाद सिंह खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन लंबी कूद स्पर्धा का आयोजन पर दिनकर स्टेडियम, भोलास्थान घाट, सिमरिया में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन रेल डीएसपी बरौनी गौरव पांडे ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति होता है। युवाओं के जोश और उत्साहवर्धन के लिए दिनकर पुस्तकालय के द्वारा खेलकूद का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। ऊंची कूद स्पर्धा में कुल 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस स्पर्धा के सीनियर समूह के बालक वर्ग में किशन, अंकित व नैतिक राज और बालिका वर्ग में सुप्रिया, खुशबू व शिवानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर समूह के बालक वर्ग में प्रियांशु, अनमोल व कन्हैया और बालिका वर्ग में मोनिका, सोनाली व कुमारी रिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। वहीं, बालक वर्ग के सब जूनियर समूह में प्रीतम, सत्यम व दिलखुश ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार ने बताया कि तमाम चयनित प्रतिभागियों को शहीद दिनेश सिंह के पुण्यतिथि 16 जनवरी गुरुवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
इस खेलकूद के आयोजन में लक्ष्मणदेव कुमार, गुलशन कुमार, प्रियव्रत, सोनू कुमार, अंकित कुमार, दुर्गेश कुमार, राहुल कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग दिया। मौके पर दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह, राजेंद्र राय नेताजी, विजय कुमार चौधरी, प्रवीण प्रियदर्शी, रामनाथ सिंह, पुस्तकालय के संयुक्त सचिव कृष्ण मुरारी, प्रदीप कुमार, अमरदीप सुमन, रंजीत कुमार सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि केशव कुमार सिंह, गीता राय आदि मौजूद थे।



