वार्ड संघ का चुनाव संपन्न, इब्राईल बने अध्यक्ष और सुशील राम उपाध्यक्ष
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
प्रखंड के रात गांव पंचायत में वार्ड संघ का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ । इसमें रात गांव पंचायत के उपमुखिया मोहम्मद इब्राईल अध्यक्ष चुन लिए गए । इसके अलावा संघ के अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया । इस चुनाव में सबसे पहले सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाए, ताकि चुनाव कराने की नौबत नहीं आ जाए । इसी के तहत उपाध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार राम चुने गए। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी वार्ड सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा आशा की कि वे उनकी आवाज को हमेशा बुलंद करते रहेंगे । मौके पर नवनिर्वाचित संघ अध्यक्ष मोहम्मद इब्राईल ने सभी को धन्यवाद दिया की उन्हें लायक समझा तथा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है, वे हमेशा ही वार्ड सदस्यों के हक-हकूक की लड़ाई-लड़ते रहेंगे । बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरकार से मानदेय वृद्धि एवं वार्ड स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन वार्ड सदस्यों के द्वारा कराए जाने की मांग भी रखी । इस अवसर उदय महतो , संदीप कुमार लोली ,राजेश चौधरी, आशा देवी, डिंपल कुमारी, सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे ।








