Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak स्वर्गीय राजकुमार चौधरी स्मृति पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज। खगड़िया टीम ने झारखंड को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश।

स्वर्गीय राजकुमार चौधरी स्मृति पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज। खगड़िया टीम ने झारखंड को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश।

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 स्थानीय एपीएसएम कॉलेज में 14से 20। जनवरी तक सात दिवसीय स्वर्गीय राजकुमार चौधरी स्मृति पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग कार्यक्रम के साथ उद्घाटन हुआ। इस टूर्नामेंट का विधिवत् उद्घाटन स्वर्गीय राजकुमार चौधरी के सभी पुत्र  अरविंद कुमार चौधरी, नवल चौधरी, फूल कुमार चौधरी, बबलू चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वही अतिथियों के स्वागत में कोचिंग के बच्ची ने स्वागत गान गाकर स्वागत किया। साथ ही फूल कुमार चौधरी ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीम हिस्सा लिया। झारखंड, बंगाल, नेपाल, बेगूसराय खगड़िया, शाहपुर पटोरी, बेतिया आठ टीम हिस्सा लिया। टूनामेंट का पहला मैच, रांची और खगड़िया के बीच खेला गया। मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं रहा वही हाफ टाइम के बाद खगड़िया टीम ने 3/2 हराकर झारखंड टीम को टूर्नामेंट से बाहर किया खगड़िया की ओर से पहला गोल गौतम ने किया वही झारखंड की ओर से पहला गोल सोनू कुमार ने किया। टूनामेंट के दौरान अरविंद कुमार चौधरी, फूल कुमार चौधरी, टेनिस चौधरी, नवल कुमार चौधरी, सहित चौधरी परिवार ने लोगों को धन्यवाद किया। वही फूल कुमार चौधरी ने बताया कि मेरे पिता स्वर्गीय राजकुमार चौधरी समाजसेवी के साथ साथ एक अच्छे खिलाड़ी भी थे उन्होंने ही बरौनी टाऊन क्लब की स्थापन किया था आज उसे के याद में पुरुष टूनामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित नवीन कुमार चौधरी , मुनव्वर आलम, समाजसेवी कैयूम आजाद, सहित समाजसेवी बुद्धिजीवी मौजूद थे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom