Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, बेगूसराय में 600 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे

 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, बेगूसराय में 600 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर बेगूसराय आ रहे हें। इस दौरान कुल 600 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी जोड़ों से की जा रही है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कारगिल भवन में बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे. समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के सचिव, निदेशक के साथ-साथ जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक करने के बाद पुनः मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो जायेंगे.सीएम के कार्यक्रम को लेकर मंझौल में चल रही है जोर-शोर से तैयारी : मंझौल. मंझौल में आगामी 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासन पुरी तरह मुस्तैदी से जुटी है. महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने सोमवार को निरीक्षण किया. इस दौरान, उन्होंने नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल, मवेशी अस्पताल और शताब्दी मैदान परिसर में बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया. जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चल रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और कई दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो कमियां रह गयी हैं, उन्हें समय रहते शीघ्र पूरा किया जाये. इस अवसर पर एसपी मनीष कुमार, डीडीसी, स्वास्थ्य पदाधिकारी गोपाल मिश्रा, एसडीएम प्रमोद कुमार, डीसीएलआर बीडीओ प्रीतम सम्राट, सीओ नंदन कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गौरव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. इसके अलावा, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, जद यू जिलाध्यक्ष रूदल राय, प्रखंड अध्यक्ष जियाउल्लाह, विकास कुशवाहा, अर्जुन कुमार, मनीष कुमार, संजय सिंह, भाजपा के अनमोल शरण, अनिल वर्मा, प्रभात भारती आदि मौजूद थे. मंझौल एसडीएम के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सड़क के लगे अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने के लिए घूम-घूम कर कहते दिखे. यह कदम आगामी कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए उठाया गया है. जिलाधिकारी के निरीक्षण और निर्देशों से यह स्पष्ट है कि आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यह कार्यक्रम मंझौल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और इसके सुचारु संचालन के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए. इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं. नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल, मवेशी अस्पताल और शताब्दी मैदान हेलीपैड का निरीक्षण किया गया है.

मनिअप्पा में तैयारी अंतिम चरण में : मटिहानी. 18 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रस्तावक प्रगति यात्रा को लेकर मनिअप्पा गांव में तैयारी जोर-जोर से चल रही है. इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन की टीम मनिआप्पा गांव में प्रतिदिन दौरा कर रही है. मनरेगा विभाग से खेल का मैदान बनाया जा रहा है, मनरेगा विभाग से पोखर का निर्माण करवाया जा रहा है, जलमीनार के निकट ही मनरेगा से दो आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाया जा रहा है. साथ ही जलमीनार के समीप बच्चे खाली स्थान में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर सोमवार को सदर एसडीओ संजीव कुमार, डीएसपी 2 रंजन भास्कर, मटिहानी अंचल अधिकारी पृथा अखौरी, मटिहानी थाना अध्यक्ष नितेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी ने पसपुरा तीन मोहानी से लेकर लवहरचक आइटीआइ से नीचे कैथमा गांव होते हुए पैदल मार्च किया. अंचल अधिकारी पृथा अखोरी ने बताया कि तीन मोहानी के समीप एक प्वाइंट बनाया जायेगा.






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom