मकर संक्रांति पर साधु संतों को भोजन करवा कर गर्म कपड़े के साथ दिए दान दक्षिणा
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
14 जनवरी मंगलवार को तेघड़ा के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में धूमधाम से मकर संक्रांति मनाई गई। इस दौरान हवन पूजन के साथ ही लोगों ने दान दक्षिणा करके पुन्य कमाया। क्षेत्र के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए । तेघड़ा नगर परिषद वार्ड संख्या 4 निवासी डॉक्टर बृजकिशोर मिश्रा के आवासीय परिसर में साधु संतों के बीच दही चुरा भोज का आयोजन किया गया। जहां दर्जनों की संख्या में साधु संतों और वृद्ध जनों को भोजन कराने के बाद गर्म कंबल और दान दक्षिणा देकर विदाई की गई। इस दौरान सभी साधु संतों ने इस सेवा की भूरि भूरि प्रशंसा की इस पुनीत अवसर पर साधुओं ने जनमानस का आह्वान भी किया। और कहा कि प्रत्येक सनातन संस्कृति को मानने वाले सक्षम व्यक्तियों को इस तरह के विशेष आयोजनों में योगदान करनी चाहिए । आयोजक डॉ मिश्रा ने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार पूरे विधि विधान से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर साधु महात्माओं एवं वृद्ध जनों के लिए विशेष दही चुरा भोज का आयोजन किया गया। उनको गर्म कंबल एवं दक्षिणा देकर विदा किया जा रहा है। साहित्यकार राम सुमिरन महाराज ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व का हमारे धर्म पुराणों में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन साधु- संतों गरीबों को भोजन करवाना और दान देना बेहद शुभ माना जाता है। मौके पर एमएलसी राजीव कुमार के प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र उर्फ गोरे बाबा ने कहा कि समाज सेवियों और बुद्धिजीवियों को समाजिक उत्थान करने के साथ अपना नैतिक दायित्व भी निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का यह क्रम लगातार जारी रहेगा।









