बेगूसराय जिलान्तर्गत बरौनी प्रखंड के बभनगामा पंचायत के वार्ड नंबर 14 में बेगूसराय विधान सभा स्तरीय शोषित पीड़ित वंचित सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सम्मेलन सह दही चूडा भोज का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता शिव कुमार महतो ने किया तथा मंच संचालन शिक्षक बालेश्वर महतो ने किया। उद्घाटनकर्ता वैश्य दलित पिछड़ा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि निन्यानवे फीसदी फारवर्ड राजा बनने के लिए राजनीति करता है और एक फीसदी फारवर्ड राजनीति के आड में दलाली करता है लेकिन मात्र एक फीसदी पिछड़ा राजा बनने के लिए राजनीति करता है जबकि निन्यानवे फीसदी बैकवर्ड दलाली करने के लिए राजनीति करता है। जिस दिन पचीस फीसदी बैकवर्ड राजा बनने के लिए राजनीति करेगा, पंचायत से लेकर सांसद तब वैकवर्ड ही बैकवर्ड दिखेगा। मुख्य अतिथि बामशेफ के प्रचारक बनवारी पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि जब बिहार के सभी विधान सभा में बैकवर्ड का विधायक सांसद बनाउंगा तभी बहुजन का असली नेता कहाउंगा। मुख्य वक्ताद्वय वैश्य जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० कैलाश महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य की आबादी अट्ठाइस फीसदी है, सिर्फ अपने ही वोट से हरेक प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है लेकिन आलाकमान को मुख्यमंत्री बनाकर स्वंय विधायक सांसद बनने वाले भडुआ के कारण वैश्य कहरिया बना हुआ है। वैश्य जागरण मंच के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आजाद ने कहा कि जिस दिन वैश्य समाज भडुआ का सामाजिक वहिष्कार कर देगा, वैश्य राजा अर्थात शासक बन जाएगा। अतिविशिष्ट अतिथिद्वय शोषित समाज दल के प्रदेश अध्यक्ष उमेश पटेल तथा राष्ट्रीय नेता केदार नाथ भाष्कर, विशिष्ट अतिथिगण मुखिया मकसुदन पासवान उर्फ मक्खी पासवान, डा० नंदकुमार साह, वैश्य नेता अशोक पोद्दार, मुखिया शाकीर,रवीन्द्र वर्मा, त्रिपुरारी महतो, डा० अविनाश कुमार ,लक्ष्मी महतो आदि नेताओ ने संबोधित किया। आयोजक सह बेगूसराय विधान सभा के भावी उम्मीदवार विजय कुमार कुशवाहा ने सभी अतिथियों का पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने भावी उम्मीदवार विजय कुमार कुशवाहा को पुष्पों की माला पहनाकर वचन देते हुए कहा कि बेगूसराय जिला में बैकवर्ड के सभी दोगला, दलाल और भडुआ का वहिष्कार किया जाएगा और सभी विधान सभा सीट पर बैकवर्ड उम्मीदवार को जिताया जाएगा। अंत में आयोजक ने सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को दही चूरा खिलाकर गर्मजोशी के साथ विदा किया।











