Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak मुखिया संघ तेघड़ा ने ​किया संक्रांति भोज सह मिलन समारोह का आयोजन

 मुखिया संघ तेघड़ा  ने ​किया संक्रांति भोज सह मिलन समारोह का आयोजन


 Sach Aaj Tak    संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

 प्रखंड के बरौनी दो मुखिया प्रतिनिधि सह बरौनी ,निपनियां भाजपा  मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवराज कुमार के द्वारा 16 जनवरी गुरुवार को संक्रांति मिलन समारोह सह भोज  का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रखंड के बरौनी दो पंचायत की मुखिया मौसम कुमारी के आवास पर  आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी मुखिया एवं अतिथि शामिल हुए। भोज के पूर्व  संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमलेश कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक की गई।  संचालन पिढ़ौली के मुखिया अनुराग प्रताप सनी  ने किया। उक्त अवसर पर अमलेश कुमार राय ने कहा कि पंचायती राज्य अधिनियम के तहत सरकार द्वारा पंचायत के मुखिया का मानदेय नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा है। संघ द्वारा इसका विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी  व्यक्तिको एक बार विधायक या सांसद चुने जाने पर जीवनोपरांत वेतन, भत्ता और पेंशन मिलता है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों की सरकार अनदेखी कर रही है जो सरकार कि यह गलत नीति है। बैठक में मुखियाओं ने उमंग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही तेघड़ा प्रखंड को कैसे विकास की गति दिया जाए उसे पर चर्चा किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि देवराज कुमार एवं चिल्हाय के मुखिया अरविंद कुमार  ने बताया कि सरकारी लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। जो भी प्रखंड में खामियां है। उसे उच्च अधिकारियों के पास रखकर उसका समाधान किया जाएगा। जो भी आवास लाभ से वंचित हें । वैसे व्यक्ति को आवास दिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावे पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने, जन वितरण प्रणाली की जो भी समस्याएं हें उसे दूर करने, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बहाल करवाने आदि निर्णय लिए गए।मौके पर पूर्व विधायक ललन कुंवर, वरिष्ठ नेता कृष्णनंदन सिंह, विकास कुमार, ग्रामीण  मंडल अध्यक्ष मनोहर कुमार, शालिनी देवी, राजेश कुमार गुड्डू, सरोज राय, श्याम कुमार छोटे आदि ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष  देवराज  कुमार सिंह को बधाई दी । इस अवसर पर पिपरा दोदराज के मुखिया नीरज प्रभाकर, पकठौल के मुखिया पंकज सहनी, गौरा दो के मुखिया पंकज पासवान, पंचायत समिति सदस्य अरविंद सिंह, के अलावे अन्य लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom