नव वर्ष मिलन सह पत्रकारों का सम्मान समारोह का आयोजन
Sach Aaj Tak संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
नव वर्ष एवं मकर संक्रांति के मौके पर महिला आयोग की पूर्व सदस्या सह जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव रीना चौधरी के द्वारा दुलारपुर में मिलन समारोह के साथ ही पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेसी नेता मदन मोहन सिंह गांधी ने किया। जबकि संचालन पूर्व सरपंच राकेश कुमार महंत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी सह जनता दल यूके प्रदेश नेता भूमि पाल राय , प्रदेश नेता अशोक सिंह भासो सहित पूरे क्षेत्र के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के अलावे अन्य लोग शामिल हुए । मौके पर उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम सामूहिक रूप से तस्मै ,पूरी भोज का आयोजन किया गया है। मौके पर पूर्व एमएलसी भूमि पाल राय ने उपस्थित पत्रकारों एवं क्षेत्र वासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तेघड़ा के विकास के मुद्दे पर जदयू के कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहेंगे।मिलन भोज और सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन होने से एक साथ मिलने का अवसर मिलता है। वहीं प्रदेश सचिव रीना चौधरी ने कहा कि पत्रकार के लिए सबसे पहले राष्ट्र फिर परिवार और समाज है। इसलिए पत्रकारों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान होता है। उन्होंने पत्रकारिता को समाज में बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। पत्रकार संघ के अनुमंडल अध्यक्ष शशि भूषण भारद्वाज ने रीना चौधरी की सराहना करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के पत्रकारों की कठिनाइयों पर बात की ।मौके पर हिंदुस्तान के पत्रकार अशोक कुमार, मदरलैंड के ब्यूरो चीफ दयानंद गुप्ता, नव बिहार के ब्यूरो चीफ सुमित कुमार, राष्ट्र संवाद के ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर, दैनिक जागरण के अजीत कुमार झा, प्रभात खबर के नीरज कुमार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रशांत कुमार, संतोष कुमार, सुमित कुमार बबलू, अनंत कुमार, आनंद जायसवाल, मिंटू कुमार, रजनीश चौधरी, राष्ट्रीय युवा मंच के संयोजक भावेश भारद्वाज, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र ठाकुर,जदयू नेता अविनाश कुमार, राजीव सिंह, राजेश चौधरी, रवि रंजन कुमार, हरवंश कुमार, के अलावे भारी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक तथा मीडिया जगत के लोग शामिल हुए।


