न्यायालय कर्मचारी संघ के हड़ताल का पहला दिन दिखा असर
Sach Aaj Tak संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों द्वारा तेघड़ा व्यवहार न्यायालय में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सभी संवर्गों की वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर करने, सभी तृतीय चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की शीघ्र पदोन्नति हो,शत प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली हो, विशेष न्यायिक कैडर लागू करने आदि मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी किये। मौके पर हड़तालियों कर्मी ने बताया कि चार सूत्री मांगों के समर्थन में सिविल कोर्ट और अनुमंडल कोर्ट के
सभी कर्मचारी न्यायिक कार्य से अलग रहकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हें जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है तब तक न्यायालय में कलमबंद हड़ताल रहेगा। वही कर्मचारियों के हड़ताल के कारण बगैर तारीख किए ही लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।


