बरौनी रेल की स्पेशल टीम द्वारा लावारिस हालत में 28 लीटर विदेशी शराब किया गया बरामद।
Sach Aaj Tak संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
रेल प्रशासन डाल डाल तो शराब माफिया पात -पात, रेल प्रशासन के स्पेशल टीम द्वारा आए दिन शराब माफिया का शराब पकड़े जा रहे हें।, लेकिन शराब माफिया अपना कारोबार करने के लिए आए दिन दूसरे राज्यों से मेल एक्सप्रेस ट्रेनों से शराब लाकर बरौनी जंक्शन के किसी जगह पर लावारिस साल में रख लेते हेन। लेकिन उसे लेकर जाने में वह असफल हो जाते हें और पुलिस उसकी बरामदगी कर लेती है। कहीं ऐसा तो नहीं की कुछ मात्रा में शराब अनजान जगह पर छोड़कर अधिकतर शराब माफिया लेकर जाने में सफल हो जाते हें, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर कौन ऐसा है जो अपनी पूंजी लगाकर शराब को पुलिस से पकड़ने के लिए छोड़ देती है। हां एक बात तो जरूर होती है, की जो कुछ मात्रा में बेगो एवं झोलों में चुराकर ले जाने चाहते हें वह पकड़े जाते हें। और उन्हें जेल भी भेजा जाता है। लेकिन बड़े माफिया कभी भी पुलिस के पकड़ में नहीं आते। यह पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के चर्चित स्टेशन बरौनी जंक्शन में देखा जा रहा है। जहां आए दिन अवैध शराब का कारोबार करने वाले खुद पकड़ में नहीं आते लेकिन उनके शराब पकड़े जाते हैं। - सधन चेकिंग अभियान के तहत रेल अंचल altf-3 की टीम ने बरौनी जंक्शन से लावारिस हालत मे 28 लीटर विदेशी शराब किया बरामद। जिसे रेल राजकीय थाना में जमा करा कर अज्ञात व्यापारियों की विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट जाती है। जबकि स्पेशल टीम द्वारा आए दिन आने जाने वाले दूर दराज से मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का सघन जांच अभियान चलाया जाता रहा है।






