तेघड़ा में व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय तेघड़ा में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण व्यवहार न्यायालय का सभी कामकाज पूर्णतः ठप रहा। इस दौरान धरना पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि चार सूत्री माँगों को लेकर सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर हैं। इस संबंध में सहायक शक्ति कुमार भारती ने कहा कि बिहार सरकार की उदासीन रवैये के कारण हमारी माँगों को ठंढ़े बस्ते में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी माँगों में सभी संवर्गों की वेतन विसंगति को दूर करने, तृतीय और चतुर्थ वर्ग के सभी कर्मचारियों की शीघ्र पदोन्नति करने, शत प्रतिशत अनुकम्पा पर बहाली करने और विशेष न्यायिक कैडर लागू करने की माँग शामिल है जिसको लेकर व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल पर हैं तथा सभी माँगे पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। मौके पर वरिष्ठ सहायक शैलेश कुमार, नथुनी रजक, ज्योति कुमारी, शक्ति कुमार भारती, रविकांत तथा आदेशपाल विनोद कुमार, देवानंद पासवान, विकास कुमार आदि मौजूद थे
।










