85% शिक्षकों ने बनाई ऑनलाइन हाजिरी। सिद्धार्थ के सख्ती के बाद भी 15 प्रतिशत शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी से कर रहे खेल
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को डिजिटल रूप से दर्ज करने के लिए शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षा कोष प्रणाली को लागू किया है। इस पहल के तहत शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जा रही है। जिससे उपस्थिति दर में सुधार हुआ है। तेघड़ा प्रखंड के प्राथमिक,मध्य एवं हाई स्कूलों के शिक्षकों की मोबाइल एप्प से ई- शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन हाजरी बनने में तेजी आ गई। 16 जनवरी गुरुवार को 85 प्रतिशत शिक्षको ने अपनी ऑनलाइन हाजिरी बनाई। स्कूल पहुंचते ही मोबाइल एप्प से शिक्षकों व प्रधानाध्यापक की उपस्थिति उनके फोटो के साथ दर्ज हुई। बीपीएम शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रखंड के 1374 शिक्षक में 67 शिक्षक छुट्टी पर थे। 1307 शिक्षकों में 1118 शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की। 189 शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज नहीं हुई।उन्होंने सभी को निर्देश दिया है कि सेल्फ अटेंडेंस पर उपस्थिति दर्ज करें। मार्क ऑन ड्यूटी पर तभी उपस्थिति दर्ज करेंगें जब वे स्कूल कार्य से बाहर जायेंगें। उन्होंने सबंधित विद्यालय प्रधान को शत प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करवाने का निर्देश दिया है।








