गौशाला में गोवर्धन योजना से बना बायोगैस प्लांट और प्रखंड मुख्यालय में चिल्ड्रन पार्क का आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
आज 18 जनवरी शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय प्रगति यात्रा पर आ रहे हें। इस दौरान जिले के कुल 629 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन होगा। इसमें 199 योजनाओं का उद्घाटन एवं 430 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कुल मिलाकर 600 करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। इसी करी में तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत। तैघड़ा गौशाला के प्रांगण में गोवर्धन योजना के तहत बायोगैस प्लांट का निर्माण सावित्री रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा पचास लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार है। वही प्रखंड मुख्यालय के ग्राउंड में 39 लख रुपए की लागत से बनाए गए जिम, चिल्ड्रन पार्क एवं सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन आज शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय यात्रा के दौरान करेंगे। गोवर्धन योजना यानी गोचर से धन अर्जित करना। स्वच्छ भारत मिशन एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति बेगूसराय के द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज दो के तहत सावित्री रिन्यूएथल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा यह निर्माण कराया गया है। जिसमें प्रतिदिन दो टन गोबर से 80 क्यूबिक घन मीटर गैस का उत्पादन होगा। पाइप के माध्यम से यहां के आसपास के घरों एवं दुकानों में इसकी आपूर्ति की जाएगी। ताकि काम दर पर ग्रामीण एवं दुकानदार इससे खाना बना सकेंगे। जो बाजार में मिल रहे गैस से यह 40 प्रतिशत सस्ता होगा। साथ ही लोगों शुद्ध खाना मिल सकेगा। इससे प्रदूषण भी कम होगा। इससे जैविक खाद का भी निर्माण होगा। जिसका नियंत्रण एवं प्रबंधन गौशाला समिति एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति की देखरेख में होगा। खासकर किसानों को इसे तैयार जैविक खाद से उत्पादित अनाज और सब्जी को बेचने के लिए भी बाजार उपलब्ध करवाया जाएगा। *23 घरों में कनेक्शन देकर इसकी शुरुआत की गई है इसे और आगे बढ़ाया जाएगा* गौशाला समिति के अध्यक्ष एसडीओ राकेश कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद रोशन , एवं संयंत्र के ऑपरेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि इस योजना से गोपालक को आधिक सहायता मिलेगी। बेगूसराय में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। बगल के 23 दुकानों में इसको सप्लाई की जा रही है। उद्घाटन के बाद इस बृहत पैमाने पर मूर्त रूप दिया जाएगा ।युवाओं , बुजुर्ग एवं बच्चों के खेल और मनोरंजन को लेकर कई संयंत्रों से सुसज्जित चिल्ड्रन पार्क* चिल्ड्रन पार्क एवं सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में सुबह शाम युवा, बुजुर्ग और बच्चे मॉर्निंग वॉक के तहत घूमने के लिए आते हें। पार्क के अंदर ही जिम और चिल्ड्रन पार्क का भी निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें युवाओं के लिए शारीरिक व्यायाम और योग करने के लिए विभिन्न तरह के उपस्कर लगाए गए हें। वही बच्चों के लिए भी चिल्ड्रन पार्क में कई तरह के झूले और विशेष सुविधाएं की व्यवस्था की गई है । कार्यालय प्रांगण में सामुदायिक शौचालय और यूरिनल का भी निर्माण कराया गया है।












