एलेक्सिया कप टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दलसिंहसराय को बरौनी ने 9 रनों से दी मात।
सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय तेघड़ा के मैदान में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब तेघड़ा द्वारा आयोजित स्व. राजेश सिंह स्मृति अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट एलेक्सिया कप 2025 का फाइनल मैच बरौनी और दलसिंहसराय के बीच खेला गया। दलसिंहसराय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट पर 204 रन बनाया जबकि जवाब में बरौनी ने 9 विकेट पर 213 रन बनाकर 9 रनों से दलसिंहसराय को पराजित कर फाइनल मैच का विजेता बने। मैन ऑफ पृथ्वीराज को दिया गया। मौके पर समाजसेवी डॉक्टर सोनू शंकर, एलेक्सिया अस्पताल के निदेशक डॉक्टर धीरज शांडिल्य ,डॉ अरविंद कुमार, नगर परिषद तेघड़ा की मुख्य पार्षद सोनाली भारती, मां दुर्गा गैस इंटरप्राइजेज के मनीष कुमार,तेघरा नगर के मुख्य पार्षद सोनाली भारती , ने संयुक्त रूप से विजेता बरौनी और उपविजेता दलसिंहसराय के टीम को शील्ड प्रदान किया।समाजसेवी डॉक्टर प्रेम शंकर सोनू ने कहा कि क्रिकेट खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है। खेल स्वास्थ्य के दृष्टि से भी बेहतर है। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। वही डॉ धीरज शांडिल्य ने कहा कि किसी भी खेल में एक टीम की जीत तो दूसरी टीम की हार होती है। पराजित टीम को निराश नहीं होनी चाहिए। मौके पर टीम मैनेजर श्याम प्रसाद, सचिव संतोष,सह सचिव राजीव सिंह, कप्तान अनुराग गौतम, उप कप्तान रोशन पाठक, अविनाश कुमार शीलू , नरेश पोद्दार आदि मौजूद थे











