Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak तेघड़ा अनुमंडलीय डाकघर में पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत रघुनंदन सहनी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई ।

 तेघड़ा अनुमंडलीय डाकघर में पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत रघुनंदन सहनी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई


सेवानिवृत्ति पर तेघड़ा पोस्टमास्टर को दी भावभीनी विदाई

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट


तेघड़ा अनुमंडलीय डाकघर में पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत रघुनंदन सहनी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई ।


 डाकघर कार्यालय में 31 जनवरी शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में रघुनंदन सहनी को शाल और पुष्प की माला पहनाकर ढ़ेर सारे उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की


उपस्थित कर्मियों  ने उनके कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इन्होंने स्वच्छ छवि, ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने सेवाकाल के दिनों को याद करते हुए रघुनंदन सहनी ने कहा कि आज भले ही मोबाइल और इंटरनेट ने चिट्ठियों के प्रचलन को कम कर दिया है, लेकिन चिट्ठियों की प्रासंगिकता कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी सेवाकाल के लंबे समय में अपनी कार्य कुशलता से कर्मियों और हजारों लोगों के चेहरों पर मुस्कराहट देखी है। विदाई के दौरान वे बहुत ही भावुक भी दिखे।  इस दौरान लोगों ने भी फूल मालाओं और शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान बृजेश कुमार ,भवेश कुमार ,शिवेंद्र मोहन ,मोहन कुमार ,राम शंकर चौधरी, अमन कुमार एवं राजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom