Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता मैच का आयोजन

 अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता मैच का आयोजन 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


बीहट। जननायक चन्द्रशेखर सिंह की 109 वीं जयंती पर बीहट स्टूडेन्ट क्लब के बैनर तले अंतरजिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता बीहट मध्य विद्यालय के मैदान में 31 जनवरी शुक्रवार को आयोजित की गई । जिसका विधिवत उद्घाटन  तेघड़ा  विधायक राम रतन सिंह, एमएलसी राजीव कुमार, एनटीपीसी के DS कुमार एवं एनटीपीसी के DGM केएन मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के मौके पर एमएलसी राजीव कुमार ने कहा कि खेल ही एक ऐसी विधा है जो सामाजिक बुराइयों को दूर कर सकता है। आज देश के अंदर जात-पात से ऊपर उठकर हमें एकजुट होकर मैदान में खेलने की आवश्यकता है। वही विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि बिहट की धरती सदैव खेल और संस्कृति को लेकर जागृत रहा है यहां की प्रतिभाओं को और सहयोग देने की आवश्यकता है। एनटीपीसी के DS कुमार ने कहा कि आज भी बिहट ने अपनी अस्मिता को बचाकर रखा है यहां की युवकों में असीम ऊर्जा है इसे संरक्षण की जरूरत है। स्टूडेंट क्लब के महासचिव नवल किशोर सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। वही धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक प्रहलाद सिंह ने कि


। प्रथम मैच गौर और बरौनी के बीच खेला गया जिसमें बरौनी की टीम ने पहला मैच जीता। महासचिव नवल किशोर सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय वॉलीबॉल मैच का समापन का  2 फरवरी को होनी है। मौके पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुनचुन राय, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोर बाबा, तेघड़ा भाकपा अंचल कार्यालय सह रामेश्वर सिंह स्मारक भवन के कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार, निपनिया मधुरापुर के मुखिया चंद्रभूषण सिंह के अलावे हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom