Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak उच्च माध्यमिक विद्यालय धनकौल में टीएलएम मेलाः शिक्षकों ने प्रतिभा मॉडल का किया प्रदर्शन

 उच्च  माध्यमिक विद्यालय धनकौल  में टीएलएम मेलाः शिक्षकों ने प्रतिभा मॉडल का किया प्रदर्शन


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय 

तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घनकौल सह संकुल संसाधन केन्द्र  में  मंगलवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें संकुलाधीन सभी 8 विद्यालयों के शिक्षकों एवं बच्चों ने विभिन्न विषयों के कई अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शन कर मन मोह लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विभाग के प्रखंड परियोजना प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद, पर्यवेक्षक दिनेश प्रसाद ,प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक कारी पासवान एवं संकुल समन्वयक प्राकृतिक कुमार अनुजदे ने संयुक्त रूप से किया। वहीं प्रांगण में दर्जनों स्टॉल पर लगे शिक्षण अधिगम सामग्री का अतिथियों ने निरीक्षण कर शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत को सराहा। मुख्य अतिथि बीपीएम शशि भूषण प्रसाद ने प्रदर्शनी को लेकर शिक्षकों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विद्यार्थी शिक्षक की संपत्ति होता है। इसका ख्याल रखने की जिम्मेदारी शिक्षक की है। विद्यार्थियों को खेल-खेल और सरल तरीके से ज्ञान देने की जरूरत है। इधर विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न विषयों की अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए प्रदर्शनी प्रस्तुति  कर कई उपकरणों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को कैसे पढ़ना है इस बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्षता संकुल समन्वयक प्राकृतिक कुमार अनुज ने किया जबकि संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक कारी पासवान  ने की। प्रदर्शनी के अवसर पर प्रखंड साधन सेबी सह पर्यवेक्षक दिनेश प्रसाद ने कहा कि टीएलएम प्रदर्शनी मेला में प्रदर्शित किया गया विभिन्न उपकरणों को शिक्षकों ने कबाड़ से जुगाड़ पर आधारित अत्यंत ही कम खर्चे में मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। जिसके माध्यम से छात्रों को रोचक तरीके से सिखाया जा सकता है। प्रधानाध्यापक करी पासवान ने बताया कि अपने सामग्रियों के माध्यम से ऐसा प्रयास करते हें कि छात्रों में जल्द से जल्द विषय की समझ बने। इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षिका गुलशन कुमारी के नेतृत्व में अतिथियों के स्वागत में स्वागत गाना प्रस्तुति कर अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर  निर्णायक मण्डल के द्वारा  उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षक द्वारा निर्मित टीएलएम का चयन किया गया जिसमें उच्च माध्यमिक विद्यालय आलापुर को प्रथम पुरस्कार, उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय धनकौल को द्वितीय पुरस्कार एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनहारा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनहारा के प्रधानाध्यापक जनार्दन पासवान, उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सहनी , प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला की प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी, प्राथमिक विद्यालय बनहारा सरपंच साहब का डेरा के प्रधानाध्यापक रविशंकर कुमार, प्रधानाध्यापक रोशन कुमार,शिक्षक नेता सूरज पासवान, वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, गुलशन कुमारी, गणेश प्रसाद ठाकुर, दिनेश कुमार, गुरुदेव प्रसाद ,राखी कुमारी एवं सीमा कुमारी के अलावे संबंधित सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक ,शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं सैकड़ो छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom