Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak सिविल कोर्ट के भवन निर्माण के लिये होगा आंदोलन

 सिविल कोर्ट के भवन निर्माण के लिये होगा आंदोलन

सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

तेघड़ा विकास संघर्ष समिति ने तेघड़ा में सिविल कोर्ट भवन के शीघ्र निर्माण की माँग सरकार से की है। रविवार को तारकेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में समिति के संरक्षक डॉ0 सच्चिदानंद पाठक ने कहा कि सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के कारण तेघड़ा में अपेक्षित विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सिविल कोर्ट भवन का निर्माण नहीं होना सरकारी उदासीनता का प्रतीक है। समिति के उपाध्यक्ष सरोज कुमार पासवान ने कहा कि एकजुट प्रयास से ही विकसित तेघड़ा का सपना पूरा हो सकता है। संयोजक सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि तेघड़ा में वर्ष 2016 में सिविल कोर्ट की स्थापना हुई किन्तु अब तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तेघड़ा में सिविल कोर्ट के भवन का निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो इस मुद्दे को लेकर तेघड़ा विकास संघर्ष समिति की ओर से आंदोलन तेज किया जायेगा। सचिव पवन ठाकुर ने कहा कि तेघड़ा में विकास के विभिन्न मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी है। बैठक को महेन्द्र शर्मा, कार्यकारी सचिव अशोक कुमार ठाकुर, रंधीर मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर उपेन्द्र मेहता, डॉ0 उग्रनारायण पंडित, भोला पासवान, गिरधारी लाल शर्मा, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, सच्चिदानंद राय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom