Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak सामाजिक टीम प्रियम के द्वारा संवाद से समाधान तक की यात्रा की शुरुआत की।

 सामाजिक  टीम प्रियम के द्वारा संवाद से समाधान तक की यात्रा की शुरुआत की।


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय 

प्रखंड अंतर्गत चिल्हाय पंचायत भवन के प्रांगण में 5 जनवरी  रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता और टीम प्रियम के संस्थापक प्रियम रंजन के नेतृत्व में संवाद से समाधान तक की यात्रा  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिस कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम वासियों के बीच संवाद स्थापित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार महतो ने की। संवाद से संबंधित विषय वस्तु प्रवेश  कराते हुए टीम के संस्थापक प्रियम रंजन ने पंचायत के विभिन्न समस्याओं को संवाद कार्यक्रम के जड़िए चिन्हित कर समाधान के दिशा में सामूहिक पहल पर जोर दिया गया। साथ ही इस अभियान अंतर्गत  स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को हेल्थ जांच के साथ ही जरूरी दवा उपलब्ध कराने तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की भी योजना के अलावे विभिन्न तरह के कार्य योजना बनाई गई। मुखिया अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि

वास्तव में किसी भी परिस्थिति में सामूहिक संवाद बनाए रखने की हमारी यह परंपरा हर समस्या के समाधान का अचूक हथियार रही है। देखा जाए तो समस्या समाधान की कुशलता किसी भी व्यक्ति, समूह या राष्ट्र की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण संबल बनती है। जिन जीवन कौशलों को सिखाने का प्रयास परिवार, समाज और शिक्षा करते हें, उसमें इसके महत्व को सदा स्वीकारा जाता रहा है। मौके पर सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल महतो, दीपक कुमार नंदन कुमार ,सौरभ कुमार, शिवम कुमार, रोशन कुमार, नितेश कुमार के अलावा दर्जनों जनप्रतिनिधि व  ग्रामीण मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom