Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak बच्चों में विज्ञान के प्रति प्रतियोगिता की भावना जागृत करने को लेकर प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित

 बच्चों में विज्ञान के प्रति प्रतियोगिता की भावना जागृत करने को लेकर प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय 

प्रखंड अंतर्गत संस्कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरादपुर में क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चों के बीच विज्ञान के प्रतियोगिता की भावना जागृत करने व प्रतिभावान बच्चों का चयन  कर उन्हें सम्मानित करना ने के उद्देश्य से 5 जनवरी रविवार को विद्यालय परिवार द्वारा लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया ।  इसके लिए विद्यालय  में बनाये गये परीक्षा केंद्र पर वर्ग 9 से लेकर 12 वीं तक के 45 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। केंद्राधीक्षक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मुनचुन कुमारी के नेतृत्व आयोजित कदाचार मुक्त परीक्षा में विद्यालय के शिक्षकों  का भरपूर सहयोग रहा। परीक्षा नियंत्रक पूर्व प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद सिंह  ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति लक जगाने एवं नई-नई खोज  एवं सृजनशीलता की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित किया गया है  जिससे बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने से पहले उनकी झिझक दूर हो और उनका अभ्यास होने के साथ-साथ अपनी जानकारी को भी आंक सके। इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर 12 जनवरी 2025 रविवार को आयोजित समारोह में  प्रमाणपत्र और पारितोषिक देकर सम्मानित किया जायेगा। परीक्षा के सफल आयोजन में शिक्षक शंभू कुमार साह, कुमारी रंजू देवी आदि शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom