जन सुराज ने बेदारी कारवां बैठक आयोजित कर मुस्लिम जागरूकता का दिया संदेश
सच आज तक संवाददाता अशोक ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के नगर परिषद बरौनी द्वारा मंगलवार को मुस्लिम समाज के बीच जन सुराज बेदारी कारवां बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय वार्ड पार्षद ने किया। बैठक में मोहम्मद मुबारक, मोहम्मद मोकीम, मोहम्मद इदरीश सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम कौम के लोग उपस्थित थे वहीं मंच संचालन अनवर हैरान के किया। सभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद अनवर ने बोला की आज 35 साल से MY समीकरण के नाम पर लालू जी ने सिर्फ़ मुसलमानों को ठगने का काम किया है आज तक लालू यादव और नीतीश की सरकार ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया । वहीं नीतीश जी ने सिर्फ़ मुसलमानों को बरगलाया और भाजपा के साथ मिलकर मुसलमानों के हक़ हक़ुक की लड़ाई में साथ नहीं दिया । अब प्रशांत किशोर मुसलमानों की हक़ की लड़ाई लड़ रहें हें।और हमें उनका साथ देना चाहिए । वहीं जनसुराज प्रदेश समिति के सदस्य कुमार गौतम ने बताया कि जनसुराज पहली पार्टी है जो जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी की बात करता है और इस बात को सत्य करने के लिए ही प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि इस बार विधानसभा में पार्टी कुल विधानसभा सीटो में से 40 सीट मुसलमान भाइयों के लिए सुरक्षित करेगी । मुस्लिम भाइयों से ये भी वादा किया गया है कि जहाँ किसी भी दल मुस्लिम उम्मीदबार होंगें उसके बिरोध में पार्टी मुस्लिम उम्मीदबार नहीं देगी । कुमार गौतम ने सभा को संबोधित करते हुए आगे बताया कि इस 35 सालों में मुसलमानों के वोट को सब पार्टी ने अपने फ़ायदे के लिए इस्तमाल किया है आज तक किसी भी पार्टी ने मुस्लिम क़ौम के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया है मुस्लिम लोग बस चुनाव के समय याद आतें हें।चुनाव के बाद मुसलमानों की छाती पर बैठ कर पार्टीया सरकार बनाने का काम करते आई है जो इस बार जनसुराज के आने से संभव नहीं दिख रहा है ।


