होमगार्ड के जवानों ने बजाई थाली शहर में घूम कर जताया विरोध प्रदर्शन।
28 जनवरी मंगलवार को
बेगूसराय में 21 सूत्री मांग को लेकर होमगार्ड जवानों ने राज्यव्यापी आह्वान पर आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन बेगूसराय शहर से लेकर हड़ताली चौक पर होमगार्ड जवानों के द्वारा किया गया साथ ही होमगार्ड जवानों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले आज बेगूसराय में होमगार्ड जवानों ने अपनी 21 सूत्री मांगों के समर्थन मे पूरे शहर में आक्रोश मार्च निकालकर और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं धरना प्रदर्शन में शामिल होमगार्ड के जवानों ने थाली पीटते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने कहा है कि हमारे 21 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन पत्र दिया गया था। जिस पर वार्ता भी हुई थी, जिसमें सरकार ने 31 दिसंबर तक का समय लिया था।अब जनवरी का अंत होने चला है। इस दिशा मे सरकार की कोई पहल नहीं हो रहा है। इसीलिए संघ के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। फिलहाल आज से यह तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। अगर हम लोगों की मांग पूरी नहीं की जाती है तो हम लोग अपना हथियार और वर्दी सरकार को सौंप कर अनिश्चितकालीन के लिए आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।


