उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवड़ीया-2, तेघड़ा में आयोजित की गई संकुल स्तरीय शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) मेला
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवड़िया 2 में संकुल स्तरीय शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) आयोजित मेला आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संकुल विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक मोहम्मद मंसूर आलम ने किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय एबं बी एम सी उर्दू मध्य विद्यायल के प्रधानाध्यापक मो0 कहा कि इन मॉडलों की सहायता से शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने विषय को रुचिकर और प्रभावी तरीके से समझाते हें।. मालूम हो कि संकुल के अंतर्गत आने वाले छः विद्यालयों की सहभागिता रही। इस मेले में छह विद्यालयों के छात्रों, छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में गणित और विज्ञान के विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं द्वारा कई उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी गईं. इस अवसर पर निरीक्षणकर्ता शिक्षा विभाग के प्रखंड परियोजना प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद ने मेले की सराहना करते हुए कहा कि टीएलएम का उपयोग शिक्षण को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने में सहायक होता है। विद्यालय के गणित और विज्ञान शिक्षकों, जिनमें मो0 आजाद,राज किशोर पोद्दार,निशात परवीन,अर्चना कुमारी,सतीश ने अपने विषयों को शिक्षण-अधिगम सामग्री का उपयोग करते हुए अधिक रोचक और छात्रों के लिए उपयोगी बनाने में अपना योगदान दिया. विद्यालय के वरीय शिक्षक साहबउद्दीन,गौहर इकबाल,अममनुल्लाह खालिद ने संयुक्त रूप से कहा कि टीएलएम वह संसाधन है जो छात्रों के लिए जटिल विषयों को सरल बनाता है और उन्हें लंबे समय तक याद रखने में सहायक होता है. आयोजित कार्यक्रम में संकुल के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे. गौरतलब हो कि इस मेले ने शिक्षण प्रक्रिया को सृजनात्मक और प्रभावी बनाने के महत्व को रेखांकित किया.इस अवसर पर शिक्षक अमरेश कुमार,भूपेश कुमार,मोहम्मद शकील,गौरव वत्स,कैसर परवेज,मो0अफजल,मलका नसरीन,नजमुश सहर,पूजा,नंदनी,जीनत परवीन,अंजली कुमारी, सिद्ध प्रकाश सहित संकुलाधीन के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।


