Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak केंद्रीय श्रमिक संगठन के आह्वान पर जिला स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन

 केंद्रीय श्रमिक संगठन के आह्वान पर जिला स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन 


सच आज तक संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


देश के दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों के द्वारा आहूत पाँच फ़रवरी को राज्य / जिला मुख्यालय होने वाले किसान-मजदूर के विराट प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन 29 जनवरी बुधवार को  सूरज भवन में किया गया ।कन्वेंशन को संबोधित करते हुए यूनियन एवम् किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा उठाए गए कदम जैसे श्रम कानून में मालिक पक्षीय बदलाव , चार लेबर कोड को जोर - शोर से लागू करने , सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को निजीकरण करने ,पुरानी पेंशन योजना को खत्म करने के खिलाफ आंदोलन होगा ।साथ ही साथ हमारी मांग है कि असंगठित क्षेत्र के मजदूर का न्यूनतम मासिक वेतन कम से कम 21000/- हो  ,स्कीम वर्कस जैसे कि आंगनवाड़ी सेविका , सहायिका , आशा बहू , मध्याह्न भोजन कर्मी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलें ,समान काम का समान वेतन लागू हो ,नियमित रिक्त पदों को स्थाई न्युक्ति की जाय और स्थानीय फैक्टरी में स्थानीय बेरोज़गार को काम दी जाय ,आय कर के दायरे से बाहर के परिवार को प्रति माह 7500/- रुपए के आय हो ,किसानों के उत्पाद के एमएसपी की गारंटी साथ ही साथ महंगाई को रोकने के लिए सरकार कोई ठोस कदम उठाये ।कन्वेंशन ये तय किया गया कि जिला परिषद मार्केट के पास पाँच फ़रवरी को दिन के 11 बजे हज़ारों की संख्या में किसान मज़दूर इकट्ठा होंगे एवं जो जुलूस की शक्ल लेकर जिला समाहरणालय के दक्षिण द्वार पे विरोध प्रदर्शन करेंगे । इस अवसर पे संयुक्त ट्रेड यूनियन के जिला संयोजक सुरेश सिंह ,एटक के राष्ट्रीय सचिव उषा सहनी ,एटक के जिला महासचिव प्रह्लाद सिंह ,एक्टू के ज़िला प्रभारी चंद्रदेव वर्मा ,सीटू के राज्य सचिव अंजनी सिंह ,एटक के राज्य सचिव ललन लालित्य , किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह,सीटू के राम विनय सिंह,यू एस एस आर यूनियन के आर एस राय ,एटक के जिला सचिव चंद्र भूषण सिंह, किसान महासभा के बैजू सिंह, आंगनवाड़ी यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष तल्ख प्रवीण ,आशा बहू के जिला सचिव सरिता राय,बी टी एम यू के संजीव कुमार,रजनीश रंजन ,आजाद कुमार भारती,बच्चन पासवान,सत्येंद्र साह,पूनम कुमारी,विनोद कुमार,त्रिपुरारी कुमार सिंह सहित कई नेता मौजूद थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद सिंह एवम् धन्यवाद ज्ञापन ललन लालित्य ने किया ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom